मंगलवार, 5 फ़रवरी 2008

कुछ यादें और बातें..

प्रकाश जी के सामने चैंबर में बैठा था.पहली बार मुलाकात.प्रकाश जी बिल्कुल सहज और मुस्कुरा रहे थे.पुरा हलचल पूछा.मैंने कहा महानगर के लिए काम करना है.एक सेकंड में प्रकाश जी ने कहा आपका अख़बार है काम करे.प्रकाश जी में यह खास बात है कि फैसला तुरन्त लेते है.कोई देरी नही.उस समय माला वर्मा कि एक पुस्तक प्रकाशित हुई थी.प्रकाश जी ने उस पुस्तक कि एक कॉपी दी.इस तरह कोलकता में पत्रकारिता शुरू कि.महानगर कि टीम ने कोलकता में धमाल मचा दिया था.बडे अख़बार भी महानगर कि कॉपी करने लगे थे.टीम में अभिज्ञात,जनार्धन सिंह,अनवर और विद्या सागर सिंह थे.अभी सभी लोग बडे अखबारों में काम कर रहे है.सिलीगुडी से खबरें महानगर में शुरू हुई.कई दिनों थक मेरी स्टोरी लगातार लीड रहेती.हर खबर के बाद प्रकाश जी का फ़ोन जरुर करते थे.हमेशा नयी खबर करने का उत्साह देते थे.प्रकाश जी को टीम चलाना आता था.

सोमवार, 4 फ़रवरी 2008

हमारे प्रकाश भाई..

जनसत्ता का कोलकता से एडिशन शुरू हुवा.श्याम सुन्दर आचार्य इसके संपादक बने.नए तेवर का अख़बार था जनसत्ता .जल्दी ही जनसत्ता पूरे बंगाल कि पहली पसंद बन गया.इस पर हर रविवार सबरंग भी जनसत्ता के साथ फ्री आता था.सिलीगुडी में जनसत्ता शाम को मिलता था.उस समय भी इसकी काफी डिमांड रहेती थी.जनसत्ता में किसी कि खबर प्रकाशित हो जाना बड़ी बात थी.प्रकाश चंदालिया कि तो हर दूसरे दिन नाम से स्टोरी आती थी.हम उस समय पढाई कर रहे थे.अख़बार में किसी रिपोर्टर का नाम आता तो बहुत आनंद आता.उस समय न्यूज़ के कारन प्रकाश जी को जाना.अटल बिहारी वाजपेयी उस समय कोलकता आये थे.मुझे वह खबर आज भी याद है कि प्रकाश जी इंटर व्यू के लिए गए अटल जी ने बात नही कि पर प्रकाश जी से कहा फोटो ले लो.प्रकाश जी कि फर्स्ट पेज कि स्टोरी बनी कि अटल केसे तनाव में थे और क्या कर रहे थे.सायद ५०० वर्ड कि स्टोरी थी.पढ़ कर आनंद हुवा कि खबर कैसे बनाईं जाती है.इसी खबर से उस समय काफी सिखने का अवसर मिला.प्रकाश जी के यह खबर मेरे लिए हमेशा माप दंड रही है.प्रकाश जी को पहली बार सिलीगुडी में देखा जब वह जनसत्ता के लिए तीन बीघा को ले कर चल रहे आंदोलन को कवर करने आये थे.पहली बार हाथ मिलाया.सयाद प्रकाश जी को यह बात याद नही है.गजब लगा के इतना बडे रिपोर्टर से मिला.उस समय उनके साथ पंचंज्य के अशोक श्रीवास्तव भी थे.इसके बाद जब भी जनसत्ता में उनकी स्टोरी पढता तो खुद में महसूस करता कि इतने बडे रिपोर्टर से मिला हूँ.जनसत्ता के उस समय गजब कि धूम थी.सिलीगुडी में प्रभकर मणि तिवारी जनसत्ता के रिपोर्टर थे.प्रकाश जी ने कुछ साल बाद जनसत्ता को टाटा कर दिया.कोलकता गया तो पता चला कि महानगर नमक शाम के अख़बार ने काफी धूम मचा रखी है.बड़ा बाजार के एक बुक स्टाल से अख़बार ख़रीदा .पढा। संपादक थे प्रकाश चंदालिया.ऑफिस थी ३ ओल्ड कोर्ट हौस स्ट्रीट.प्रकाश जी मिलने कि इच्छा तो थी.एक सुबह चला गया उनके ऑफिस.ऑफिस काफी बड़ा था.एक बुक स्टोर में महानगर का ऑफिस था.ऑफिस जा कर कहा कि प्रकाश जी से मिलना है.कुछ देर बाद चैंबर में था.पहली बार उन से मिल रह था.बहुत टेंशन में था.

गुरुवार, 31 जनवरी 2008

आशु कवि दिनेश लालवानी....

दिनेश लालवानी को शहर में हर शख्स जानता है.उनका जनसंपर्क गजब का है.इस पर दिनेश भाई आशु कवि भी है. कोई भी प्रोग्राम उनके कविता के बिना पुरा नही होता.उनकी भासा में कहे तो यह कमेंट्री है.पूरे प्रोग्राम का आँखों देखा हाल दिनेश भाई कविता में बता देते है.सुनने वाला निहाल हो जाता है.राजस्थान के नागौर के दिनेश भाई काम के सिलसिले में सुदूर मध्यप्रदेश,असम,मुम्बई से होते हुए सिलीगुडी अस्सी के दशक में आये.जनपथ समाचार में काम शुरू किया.नया शहर नए लोग.पर दिनेश जी जल्दी ही सबसे दिल दिमाग पर उतर गए.हमेशा हंसी मजाक में जीने वाले दिनेश जी के फेन क्लब में पूर्व वाइस प्रेसिडेंट भैरों सिंह शेखावत से लेक कर सिक्किम के चीफ मिनिस्टर पवन चामलिंग सरीकी हस्तीयें है.कितने फिल्मी सितारों से ले कर देश दुनिया के जाने मने लोग दिनेश भाई कि कमेंट्री के फेन है.दिनेश जी हर प्रोग्राम में सक्रिय रहते है.उनकी सिलीगुडी आने कि कहानी भी कम दिलचस्प नही है.उस बारे में फिर कभी.दिनेश जी को मैंने पूछा कि इन कवितायों कि किताब क्यों नही निकलते.उन्होने बड़ा मासूम सा जवाब दिया तुरंत लिखता और भूल जाता । हुआन.पर शहर के लोग दिनेश जी को कभी नही भूलते .

मंगलवार, 29 जनवरी 2008

टिंकू है ना..

सिलीगुडी में ख़बरों कि भरमार रहती है.उस पर रोज कि प्रेस ब्रीफिंग और प्रोग्राम.सिलीगुडी से खबरों जर्नलिस्ट्स को लगतातर बाहर जाना पड़ता है.कभी नेपाल,तो कभी भूटान,बिहार और असम तक.उस पर उत्तर बंगाल में किसी भी जिले में बड़ी खबर होने पर जाना पड़ता है.ज्यादातर अख़बारों में सिर्फ एक फोटो ग्रफार होता है.उस पर डेली कि ख़बरों के अलावा ऑफ़ बीट फोटो कि जिमेवारी रहती है.इसी तरह कि जिमेवारी को बखूबी निभा रहा है टिंकू सभरवाल.मूल रूप से टिंकू उत्तर प्रदेश के झाँसी का रहने वाला है.पढ़ने में मन नही लगा तो अपनी बहन के पास सिलीगुडी आ गया.सिलीगुडी में मन लग गया.टिंकू के जीजाजी प्रेम अरोरा का सिलीगुडी के हिल्ल्कार्ट रोड में फोटो स्टूडियो है.टिंकू ने इसी स्टूडियो में काम सिखा.प्रेम भैया का यह स्टूडियो सभी पत्रकारों का कैंप है.शहर का हर छोटा बड़ा पत्रकार दिन में एक बार इस स्टूडियो में आता है.इसी स्टूडियो में टिंकू ने काम करना शुरू किया.पत्रकारों के सम्पर्क में आया.किसी ने उसे एक नेपाली अख़बार में लगवा दिया.इसके बाद टिंकू ने कभी पीछे नही देखा.काम करने में गजब कि लगन.और सबसे बड़ी बात बदिया सम्पर्क .इसका सीधा फायदा होता था कि कोई भी फोटो मिस नही होती है.प्रभात खबर में टिंकू ने काम शुरू किया। उस समय हमलोग सभी कहते थे कि टिंकू का जुगाड़ गजब है। बस कहो कि तस्वीर हाजिर.टिंकू को सभी लोग काफी मानते भी है.उमर में छोटा होने के बाबजूद टिंकू से सभी सीनियर लोग भी स्नेह करते है.इसका बड़ा कारन उसका हर किसी को मदद करने कि परवर्ती.प्रभात खबर में उसकी तस्वीरों को लाकर पूरे शहर में चर्चा होती थी.फोटो हो जरुर मिलेगी क्यूंकि टिंकू है ना..

नया प्रयोग और दीप..

दिपेंत्दु दत्ता .उमर २५ साल.काम फोटो जर्नलिस्ट.कुछ साल पहले दीप एक छोटे से बंगला अखबार में फोटो ग्रफार .कभी कभार किसी प्रोग्राम में मिल जाता .अख़बार सायद वीकली निकलता था.कुछ दिनों बाद किसी बंगला दैनिक में एक तस्वीर देखी.काफी पसंद आई.पता किया तो किसी ने बताया कि उसका नाम दीप है.भूल गया.फिर मुलाक़ात होती रही.दीप टेलीग्राफ में काम करने लगा.उसी समय एक चाय बागन में हाथी के हमले कि तस्वीर निकली.गजब.तस्वीर में दिखाया गया कि हाथी एक आदमी को अपनी सुन्ध में लिए रहा है.इसके बाद लगातार दीप कि तस्वीरों को देख रह ह.गजब काम करता है वह.फ़िलहाल दुनिया कि एक बड़ी फोटो एजेंसी में काम कर रह है.उसकी एक बात मुझे पसंद है जो कि हर फोटो ग्रफेर में होनी चाहिऐ.फोटो से पहले उसका सब्जेक्ट का अन्गेल.बिना किसी खास ट्रेनिंग कि छोटे शहर के इन युवा उर्जावान फोटो जर्नलिस्ट को देख कर काफी सुखद एह्सश होता है.

सोमवार, 28 जनवरी 2008

युवा फोटो जर्नलिस्ट्स से उम्मीद

सिलीगुडी में मीडिया में युवा फोटो जर्नलिस्ट के काम को देख कर काफी उम्मीद है.युवा सोच,विजन,काम करने का जज्बा .युवा लोगों में हमेशा नयी सोच होती है.काम करने में भी गजब का जोश.कही कोई कमी नही.बस जरुरत इस बात कि है कि इन सभी को सही मार्गदर्शन दिया जाये.छोटे शहर के इन फोटो जर्नलिस्ट्स कि देश दुनिया में काफी सरहना हुयी है.कई तस्वीर तो इतनी गजब कि देखने वाला दंग रह जाये.बस लगातार इन सब को ट्रेनिंग मिले तो इस शहर के यह फोटो जर्नलिस्ट्स काफी गजब काम करने का साहस रखते है .खासकर रूपक दे चौधरी,दिपेंत्दु दुत्ता ,टिंकू सबरवाल,बिस्वरूप बसाक,मानव घोष,संजय शाह,विक्रम नें अपनी तस्वीरों के जरिया खबरों से ज्यादा बात कही है.इन सब के बारे में जल्दी लिखूंगा.दार्जिलिंग में बरफ बारी पर सिलीगुडी के फोटो जर्नलिस्ट्स का काम भी काफी अच्छा रहा है.जल्द नयी उम्मीद ब्लोग पर इन चुनिदा तस्वीरों को आप देख सकेंगे..

मीडिया का नया केन्द्र सिलीगुडी..

सिलीगुडी अब मीडिया का बड़ा केन्द्र बन गया है। सभी बडे मीडिया घराने का सिलीगुडी में एडिशन है.कई और अखबार आने कि योजना बना रहे है.सिलीगुडी अब पहले कि तरह छोटा सा शहर नही रह है.बडे बडे शॉपिंग मॉल से ले कर आईटी क्रांति भी हो रही है.इसमे मीडिया कि भी काफी बड़ी भूमिका है.जानकार लोग बताते है कि अगले पांच साल में सिलीगुडी में मीडिया में काफी निवेश होगा.सिलीगुडी में रेडियो मिस्टी और रेडियो हाई रेडियो स्टेशन भी शुरू हो गए है.सभी बडे न्यूज़ चेनेल के स्टाफ यह पर है.चर्चा है कि सिलीगुडी से भी एक २४ घंटे का सॅटॅलाइट न्यूज़ चेनेल शुरू करने कि योजना पर काम चल रहा है.